फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कूच पर अड़े किसान: खनौरी बॉर्डर पर 29 अगस्त तक मोर्चा, CM सैनी की बैठक ठुकराई

Tue, 18 Aug 2026 12:05 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

दिल्ली कूच को लेकर किसान सोमवार को भी अड़े रहे। संगरूर और पटियाला के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठकों में बॉर्डर खोलने और किसानों को आगे जाने की अनुमति देने पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद किसानों ने खनौरी में हाईवे की एक तरफ टेंट लगाकर मोर्चा लगा लिया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के कन्वीनर जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसान 29 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर पर डटे रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईवे जाम नहीं किया जाएगा। किसान एक तरफ बैठकर शांतिपूर्ण विरोध करेंगे। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक का न्योता भी किसानों को मिला लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की मांगें केंद्र सरकार से संबंधित हैं। इसलिए मुख्यमंत्री के साथ बैठक का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने हरियाणा सरकार से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान या किसी अन्य बड़े नेता के साथ किसानों की बैठक कराने की मांग की। उनका कहना है कि किसान आंदोलन-2.0 के दौरान जहां मांगों पर बातचीत बंद हुई थी वहीं से वार्ता दोबारा शुरू होनी चाहिए। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल खानौरी गुरुद्वारा पहुंचे, जहां वे किसानों के साथ बैठक करके आगे की रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें