फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा–पंजाब में घना कोहरा: तापमान में गिरावट, 18 जिलों में यलो अलर्ट

हरियाणा के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन कोहरा छाया रहा। इस दौरान दिन व रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 19 व 25 दिसंबर को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे सर्दी और बढ़ेगी। वहीं, हिसार में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, यमुनानगर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं पंजाब घने कोहरे की चपेट में है। सोमवार को सीजन की सबसे घनी धुंध पड़ी। वहीं मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। फरीदकोट और मोगा में सुबह घना कोहरा रहा। बठिंडा में सुबह के समय दृश्यता मात्र 10 मीटर और अमृतसर में 50 मीटर रही।  सोमवार को मुक्तसर जिले में घने कोहरे की वजह से हुए विभिन्न हादसों में एक कंप्यूटर शिक्षक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया है।  
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें