फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट जांच, डॉ. प्रियंका से पूछताछ पर परिवार का बड़ा बयान

व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्तार आदिल अहमद एक साल पहले प्रियंका का शिक्षक था। उस समय सीनियर रेजिडेंट (एसआर ) की ड्यूटी के चलते सीनियर से बात करनी होती थी जिसकी वजह से उससे बात करनी पड़ती थी। प्रियंका का गलत काम करने वालों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। पिछले एक साल से प्रियंका की आदिल से कोई बात नहीं हुई है। वह जीएमसी अनंतनाग से एमडी की पढ़ाई कर रही है। यह कहना है अमर उजाला से हुई बातचीत में जनता कॉलोनी निवासी डॉ. प्रियंका शर्मा के पिता सतीश और भाई भारत का। परिवार ने बताया कि शनिवार रात रोज की तरह प्रियंका घर पर वीडियो कॉल से बात रही थी। इसी दौरान दरवाजे पर किसी के आने की आवाज सुनाई दी इसलिए फोन काट दिया। इसके बाद रातभर कोई बात नहीं हुई। सुबह फोन किया तो नहीं उठा। इससे परिवार तनाव में आ गया। सुबह 11 बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया जिसकी वजह से परेशानी और बढ़ गई। बाद में प्रियंका ने अपनी सहेली के फोन से बात की तो पता लगा कि उसे पूछताछ के लिए एजेंसी ने बुलाया था। पति अनिरुद्ध शर्मा उसे लेकर गए थे। वही वापस छोड़ गए थे। उससे बात होने के बाद राहत मिली। रोडवेज कर्मचारी भारत ने कहा कि प्रियंका की शादी वर्ष 2020 में भिवानी के रहने वाले डॉ. अनिरुद्ध शर्मा से हुई थी। वे भिवानी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हैं। बहन प्रियंका अनंतनाग में मेडिसिन में एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। वह मेडिकल लीव पर हैं। भारत का कहना है कि प्रियंका खुद भी इस मामले से परेशान है। बतौर प्रियंका उसे पढ़ाई के दौरान कभी नहीं लगा कि आदिल ऐसा काम भी कर सकता है। इस घटना ने बहन को बुरी तरह झकझोर दिया है। अब तक ठीक से खाना नहीं खा सकी है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें