फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के लगाए हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों पर सीएम सैनी किया पलटवार

संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर हरियाणा चुनाव के दौरान वोट चोरी का बड़ा आरोप लगाया है। राहुल ने दावा किया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 3.5 लाख वोटर्स का नाम काट दिए गए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को लगातार पीछे धकेलने का काम किया है। जिस तरह से कांग्रेस मुद्दा-विहीन हो गई है, वे झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है न कोई विषय है। कांग्रेस किसी काम को लेकर चर्चा करने के बजाय झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने देश पर शासन किया है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी व राहुल बाबा को झूठ बोलना पड़ रहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें