फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के नाम पर हो रही राजनीति

Sat, 25 Jul 2026 04:46 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी युवाओं के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण की सलाह देते हुए कहा कि युवाओं को गुमराह करने के बजाय अपने शासनकाल की कार्यशैली पर नजर डालनी चाहिए। सीएम सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और पर्ची-खर्ची चरम पर थी तथा गलत तरीके से नौकरियां बांटी गईं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में हुई गड़बड़ियों के कारण कई भर्तियां वर्षों तक अदालतों में फंसी रहीं, जिससे युवाओं को नुकसान उठाना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है और बिना किसी भेदभाव के योग्य उम्मीदवारों को रोजगार देने का काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस से युवाओं के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय अपने पुराने रिकॉर्ड पर आत्ममंथन करने की अपील की।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें