करनाल पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एक तरफ अमेरिका और इस्राइल बमबारी कर रहे हैं, वहीं इसके जवाब में ईरान मिसाइल और बम दाग रहा है। उनके अनुसार मिडिल ईस्ट से लेकर पूरी दुनिया में एक तरह से अघोषित तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि युद्ध के कारण देश में गैस को लेकर त्राहि-त्राहि की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। पेट्रोल और डीजल को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लगभग एक करोड़ भारतीय खाड़ी देशों और मिडिल ईस्ट में रहते हैं, ऐसे में उनके जीवन और सुरक्षा को लेकर भी संकट की स्थिति पैदा हो सकती है।