फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला नगर निगम चुनाव: सुबह मतदान की रफ्तार रही धीमी, किन मुद्दों पर लोगों ने डाला वोट,जानिए

Sun, 10 May 2026 11:59 AM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

नगर निगम चुनाव को लेकर अंबाला शहर में मतदान प्रक्रिया जारी है। मेयर पद की आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी ने शनिवार सुबह अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और बेहतर व्यवस्था के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिली और वोटिंग की रफ्तार धीमी रही। हालांकि समय बढ़ने के साथ धीरे-धीरे मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगे हैं। कई बूथों पर महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं की मौजूदगी भी नजर आई। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि दोपहर तक मतदान प्रतिशत में तेजी आने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें