अंबाला नगर निगम चुनाव के नतीजों के बीच बीजेपी खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शुरुआती रुझानों और जीत की खबरों के साथ ही अंबाला में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। मतगणना केंद्रों के बाहर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच रहे हैं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं।