फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानौत पानी आंदोलन का 43वां दिन: 23 खापों का समर्थन, कानून बदलने की उठी मांग

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 29 Jun 2026 02:49 PM IST

चानौत गांव में पानी की मांग को लेकर चल रहा धरना 43वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदेश की विभिन्न 23 खापों ने धरने को समर्थन दिया। साथ ही कहा कि सरकार को ग्रामीणों की मांग पूरी करनी चाहिए व धरने को समाप्त करवाना चाहिए। इधर धरना कमेटी ने प्रेसवार्ता में बताया कि अमृत टू योजना के तहत अन्य प्रदेशों में गांवों को कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि अमृत टू योजना के तहत गांव को पानी नहीं दे सकते तो सरकार कानून बदले। विधानसभा कर विशेष सत्र बुलाया जाए। भाजपा के विधायक कानून बदलने में समर्थन नहीं करते हैं तो कांग्रेस के विधायक इस पर समर्थन करेंगे। धरना कमेटी की तरफ से रखी गई प्रेसवार्ता में पानीपत से आए एडवोकेट विजय कुमार ने बताया कि अमृत टू योजना केंद्र की है। इसकी प्रदेश में एक कमेटी बनाई जाती है जिसका चेयरमैन चीफ सेक्रेटरी होता है। इसमें आठ शर्तें लिखी हुई हैं, कमेटी ही इसे देखती है। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक मैनुअल भी जारी किया हुआ है। उसमें टी लगाकर पानी देने का तरीका बताया हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें