केंद्रीय बजट पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह बजट 'झुनझुना बजट' है। मोदी 3.O के पहले बजट में सिर्फ निराशा और हताशा है। किसानों के लिए कोई राहत नहीं है। इस बजट में रोजगार सृजन का कोई जिक्र नहीं है। SC, ST और OBC को इस बजट से पूरी तरह से खत्म कर दिया गया। मध्यम वर्ग और मजदूर वर्ग को पिछले 10 सालों से टैक्स छूट में कोई राहत नहीं मिली है।