फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी-जमालपुर मार्ग पर सड़क हादसा, कार-ट्रैक्टर टक्कर में युवक की मौत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2026 04:29 PM IST

भिवानी से जमालपुर जा रही कार और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत 31 वर्षीय युवक विकास की मौत हो गई। हादसा 8 जून को हुआ था। जिसमें घायल विकास का कई अस्पतालों में इलाज चला, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जमालपुर निवासी 31 वर्षीय विकास अपने चाचा के साथ कार में भिवानी से जमालपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में विकास को तुरंत भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद विकास का इलाज गुरुग्राम मेदांता अस्पताल और फिर चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भी चला। लेकिन विकास जिंदगी की जंग हार गया। पुलिस के जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उपचार के बाद विकास को घर ले जाया गया था, लेकिन अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। जिसके बाद उसे दोबारा भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें