फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पीने के पानी के संकट को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर फूटा महिलाओं का गुस्सा, किया प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Thu, 17 Apr 2025 03:41 PM IST

गर्मी के मौसम में शहर के अंदर पीने के पानी के गंभीर संकट पैदा हो गया है। इसी को लेकर दो बार दादरी गेट पर महिलाएं हाइवे जाम कर चुकी हैं और तीन बार समाधान शिविर में भी ये मामला गूंज चुका है, बावजूद इसके शहर की अधिकांश कॉलोनियों में रहने वाले लोग प्यास से जूझ रहे हैं। इसी को लेकर माकपा के बैनर तले महिलाओं ने वीरवार सुबह उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि अधिकारी शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं वहीं गर्मी के मौसम में लोगों को पीने के पानी के भी लाले पड़ रहे हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क जाम करने पर मजबूर होंगी। इस मौके पर माकपा नेता कामरेड ओमप्रकाश, बिमला घनघस व रेनू शर्मा ने कहा कि लोगों की पेयजल जरूरतों को पूरा करना प्रशासन का काम है। नहरों में पानी आ चुका है। फिर भी शहर की अधिकांश कॉलोनियों में पांच से सात दिन में एक बार भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं, लोग अपनी शिकायत लेकर जाते हैं तो उन्हें भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। पानी को लेकर गर्मी की शुरूआत में ही हाहाकार मचा है। मई और जून में तो हालात और अधिक बिगड़ जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें