चार दिन से नहर आने के बावजूद भी शहर का जल संकट समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा। रोहतक रोड स्थित कदम अस्पताल बाईपास रोड के दोनों ओर लगती शांति नगर, न्यू भारत नगर व बैंक कॉलोनी के एक हिस्से में पिछले 25 दिनों से पानी नहीं आ रहा रहा है। जिसके कारण इन कॉलोनियों की महिलाओं व निवासियों के सब्र का बांध टूट गया तथा उन्होंने सोमवार को मिनी बाईपास चौक के नजदीक जाम लगा दिया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीबन एक घंटे तक जाम लगने के बाद पुलिस प्रशासन, विभाग के जेई ताजदीन व सुपरवाइजर श्रीराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया तथा दो टैंकर पानी के मौके पर मंगवा कर काफी जद्दोजहद, के बाद जाम खुलवाया।