भिवानी शहर के हनुमान गेट क्षेत्र में दिनदहाड़े घर के अंदर चाकू से गोदकर एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे ने खुदकुशी का भी प्रयास किया। वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस बुलाई। इसके बाद घायल को पुलिस उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।