फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में लगातार दूसरे दिन बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना

भिवानी में लगातार दूसरे दिन आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। लोग घरों से बाहर निकल कर मौसम का लुत्फ उठाते दिखे। शाम को शहर का मौसम सुहावना होने के बाद पार्कों में लगे झूलों पर बच्चों ने मस्ती की। वहीं, बाजारों में भी रौनक लौटी। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 40.8 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले कुछ दिन से पसीने छुड़ाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। गर्मी लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रही थी। बारिश होने से लोगों ने राहत भरी सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें