फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांग: कैंसर के बढ़ते संक्रमण से जागा उठा गांव, स्वास्थ्य विभाग की बेरुखी को लेकर ग्रामीणों को लेकर रखी अपनी रीय, उपायुक्त से मिलकर स्वास्थ्य विभाग के सामने रखेंगे शिकायत

गांव चांग में बढ़ते कैंसर पीड़ितों की जांच करवाने के लिए शनिवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर 2 की धर्मशाला में आयोजित महापंचायत का आयोजन सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रंगा द्वारा किया गया। जिसमें गांव के गणमान्य लोग शामिल हुए और कैंसर किन-किन कारणों से गांव चांग में फैल रहा है, इस बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने कैंसर को लेकर अपनी बेवाक राय रखी। चांग के सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रंगा ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि गांव चांग में पिछले छह महीनों में कैंसर के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है जो गांव व पंचायत के लिए गंभीर विषय है। पंचायत में अपनी बात रखते हुए दलबीर रंगा, कृष्ण डुडेजा, आनंद ग्रेवाल गांव में बढ़ते कैंसर मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में फिलहाल 14 से ज्यादा कैंसर के मरीज है जो रोहतक पीजीआई और निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कोई भी कैंप या अभियान चलाने की जरूरत नहीं समझी है। उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि गांव में अधिकतर घरों में भूमिगत पेयजल पिया जा रहा है और दुकानों पर मिलावटी सामान भी बेचा जा रहा है। यह भी एक कैंसर फैलने का कारण हो सकता हो सकता हैं। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि भिवानी उपायुक्त से मिलकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाई जाएगी। मिलावटी सामान बेचने वालों पर पंचायत रखेगी कड़ी नजर सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रंगा ने कहा कि शनिवार को पंचायत के माध्यम से गांव में मिलावटी सामान बेचने वाले दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को जागरूक किया गया है कि वे ऐसा कोई भी सामान लोगों को न दे जिससे उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचे। प्रदीप ने कहा कि अगर इसके बाद भी ऐसा किया तो पंचायत इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पंचायत मिलावटी सामान बेचने वालों पर कड़ी निगरानी भी रखेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें