पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा का आने वाला बजट शानदार होगा। साथ ही विपक्ष के आरोपों पर पलटवार कर अमेरिका से हुई ट्रेड डील को देश हित में बताया। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल मंगलवार को अपने आवास पर लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में अमेरिका हुई ट्रेड डील व हरियाणा के आने वाले बजट पर अपनी राय रखी और विपक्ष के आरोपों पर जमकर पलटवार किया। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अमेरिका से हुई ट्रेड डील पर कहा कि इससे शानदार कोई डील नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों को इससे बाहर रखा है। दलाल ने कहा कि विपक्ष झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ दूसरे समृद्ध देशों से भी हो रही है भारत की डील। इससे हमारा सामान कई देशों में जाएगा और देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा का आने वाला बजट शानदार होगा। भाजपा सरकार कोई नया टेक्स नहीं लगाती, केवल जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाती है। वहीं बजट सत्र में हरियाणा सरकार को घेरने के विपक्ष के मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मुद्दों पर होना चाहिए, पर विपक्ष के पास मुद्दे नहीं। विपक्ष सकारात्मकता चर्चा की बजाय हर बार हो हल्ला कर वॉकआउट कर जाता है। वहीं विपक्ष द्वारा एचपीएससी (हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन) के बाहरी चेयरमैन व बाहरी युवाओं को नौकरी देने को लेकर उठाए जा रहे सवालों व आरोपों पर जेपी दलाल ने कहा कि पूरा देश एक है, कम्पिटिशन में रोक टोक सही नहीं होता। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बच्चे भी दूसरे स्टेटों में नौकरी लगते हैं। साथ ही सलाह दी कि एचपीएससी में केवल कटऑफ मार्क पर दोबारा विचार होना चाहिए।