फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोहारू में 8 उपभोक्ताओं को 3.41 लाख के वितरित किए सब्सिडी चेक

लोहारू बिजली प्रांगण में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सब्सिडी चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आठ उपभोक्ताओं को चेक वितरित किए गए, जिन्होंने अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए आवेदन किया था। कार्यक्रम का आयोजन एसडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर जेई राजेश, जेई दिनेश, विकास शर्मा, संदीप, सविता वर्मा सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों को सोलर सिस्टम के उपयोग और इसके फायदों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान आठ उपभोक्ताओं को कुल लगभग 3,41,642 रुपये की सब्सिडी राशि के चेक वितरित किए गए। विभाग की ओर से बताया गया कि इससे पहले भी इन उपभोक्ताओं के खातों में प्रधानमंत्री सोलर योजना के तहत करीब 4,96,000 रुपये की सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इस प्रकार लाभार्थियों को केंद्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं का संयुक्त लाभ मिल रहा है, जिससे सौर ऊर्जा अपनाना और भी आसान हो गया है। योजना के अंतर्गत सोलर सिस्टम लगाने का कार्य चिराग बैटरी हाउस वेंडर द्वारा भी किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को तकनीकी सुविधा और इंस्टॉलेशन में सहयोग मिल रहा है। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि यह योजना विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए है, जिनकी फैमिली आईडी में वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है और जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट से कम है। ऐसे उपभोक्ता केंद्र और हरियाणा सरकार, दोनों की सब्सिडी के पात्र होते हैं। सौर ऊर्जा से संबंधित सभी कार्यों के लिए रवि जेई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिक जानकारी या आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक उपभोक्ता लोहारू बिजली बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें