फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव, मेरी शान: साढ़े तीन साल में तिगड़ाना ने भरी विकास की ऊंची उड़ान, जल्द पूरे होंगे बचे हुए अन्य विकास कार्य

भिवानी जिले के गांव तिगड़ाना ग्राम पंचायत द्वारा पिछले साढ़े तीन सालों में करोड़ो रुपये के विकास कार्य करवाए है और काफी कार्यों का निर्माण कार्य चल रहा है। गांव में 6 सफाई कर्मचारी कार्यरत है। गांव तिगड़ाना में साढ़े तीन साल पहले सुरेंद्र कुमार सरपंच चुने गए थे। गांव में सरपंच सुरेंद्र कुमार पिछले साढ़े तीन सालों में लंबे समय से लंबित पड़े विकास कार्यों को गति दी। उन्होंने मुख्य रूप से गांव की कच्ची गलियों को पक्का करवाने से लेकर स्कूलों में नवीनीकरण, श्मशान घाट में शेड, सार्वजनिक पेयजल की टंकियों का निर्माण, जिला परिषद के कोटे से गांव में वाटर कूलर लगवाने सहित गांव के जोहड़ों की खुदाई के कार्यों को पूरा करवाया गया है। गांव की फिरनी पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई है, जो टेंडर के माध्यम से कार्य हुआ है। गांव के सभी तालाबों का लाखों रुपये की लागत से सुंदरीकरण का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक का सबसे ज्यादा विकास कार्य गांव तिगड़ाना की जनता के लिए उन्होंने करवाएं है। वहीं, अभी भी गांव में मुलभूत सुविधाओं की दरकार बनी हुई है। जिन्हें अगले डेढ़ साल में पूरा करवा दिया जाएगा। जिनमें मुख्य रूप से गांव में अधूरे पड़े आमजन के सार्वजनिक स्थानों सहित गांव के पुराने जलघर को तोड़कर नया जल घर निर्मित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें