फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: मनीषा के शव का तीसरा पोस्टमार्टम, दिल्ली एम्स के लिए गांव से पुलिस के साथ रवाना हुए परिजन

दिल्ली एम्स में मनीषा के शव का तीसरा पोस्टमार्टम कराया गया है। बुधवार शाम को गांव ढाणी लक्ष्मण से परिजन बुलाए गए। जिसके बाद ढिगावा रेस्ट हाउस से पुलिस की गाड़ी में ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हुए। मनीषा के परिवार से तीन सदस्य दिल्ली एम्स के लिए रवाना हुए जबकि सुबह जिला नागरिक अस्पताल से मनीषा के शव के साथ परिवार के दो सदस्य पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनु भाटिया दोपहर को ही ढिगावामंडी के रेस्ट हाउस में पहुंच गई थी। महिला आयोग की अध्यक्ष भी शाम तक ढिगावा में ही रहेंगी। जबकि मनीषा के गांव में भारी संख्या में लोग जुट चुके हैं। मनीषा के शव का दिल्ली एम्स से आने के बाद गांव में अंतिम संस्कार किया जा सकता है। जिसको लेकर पहले से ही भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें