फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी की सड़कों पर गूंजी गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की हुंकार

शहर में सोमवार को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर सड़कों पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने व गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की। प्रदर्शन का सान्निध्य जूना अखाड़ा के महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज ने किया, जबकि प्रतीकात्मक रूप से नेतृत्व दो नंदियों द्वारा किया गया। यह प्रदर्शन केवल भिवानी तक सीमित नहीं था, बल्कि देश भर की 5,000 तहसीलों में आयोजित एक राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा था। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपकर अपनी आवाज उठाई। गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आत्मा है। हमारे शास्त्रों के अनुसार इसमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। अब समय आ गया है कि सरकार करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसे संवैधानिक दर्जा दे। इस अवसर पर प्रदीप बंसल, वरुण बजरंगी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलता, यह शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें