फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर पर ईडी छापामारी के विरोध में भिवानी में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा ) जिला कमेटी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) नेता पोलिट ब्यूरो सदस्य पिनाराई विजयन के घर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ईडी की छापेमारी के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीआई (एम) जिला सचिव कामरेड ओम प्रकाश , कामरेड अनिल कुमार व सुखदेव पालवास ने किया। कामरेड ओम प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार के कहने पर ईडी कि पिनाराई विजयन के घर पर छापा राजनीति से प्रेरित बदले की भावना से किया गया काम है। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने बार-बार कहा है कि पिनाराई विजयन का एक्सालॉजिक केस से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उनके खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र जारी है। अब उन्हें वीना के पिता होने के कारण भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात के तुरंत बाद ऐसी कार्रवाई होना गंभीर सवाल खड़े करता है और यह राजनीतिक रूप से रचा गया ड्रामा लगता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें