फसल मुआवजा के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी एसीबी ने किया काबू संवाद न्यूज एजेंसी :- भिवानी में गुजरानी गांव में तैनात पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते दबोचा। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गांव गुजरानी नाका से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए टीम ने काबू किया। गुजरानी का पटवारी हर्ष छाबड़ा गांव गुजरानी निवासी मंजीत से फसल मुआवजा दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे थे। बाद में दस हजार रुपये में बात तय हो गई थी। डयूटी मजिस्ट्रेट जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अपार तिवारी के साथ एसीबी की टीम ने छापामारी कर आरोपी पटवारी को काबू किया। एसीबी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।