फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टिकट कटने के बाद किरण चौधरी का एलान, कहा- पार्टी का फैसला सिर माथे; श्रुति हुई भावुक

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से श्रुति चौधरी का टिकट कटने के बाद शनिवार को अपने आवास पर कांग्रेस समर्थकों की बैठक में मां-बेटी काफी भावुक नजर आईं। किरण चौधरी के समर्थक भी काफी मायूस नजर आए। वहीं, कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी का फैसला सिर माथे पर है। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से राव दान सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इस सीट पर काफी अरसे से पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के परिवार का वर्चस्व है। वर्ष 2009 में जीत के बाद पिछले दो लोकसभा चुनाव में श्रुति चौधरी को भाजपा सांसद से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टिकट कटने से श्रुति चौधरी चुनावी मैदान से ही बाहर हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को जोड़े रखना दोनों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। श्रुति का टिकट कटने के बाद से उनके समर्थक मायूस हैं। कांग्रेस की हुई बैठक में यह मायूसी श्रुति के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के चेहरों पर भी झलक रही थी। भीड़ में कुछ समर्थक तो ऐसे भी थे जो दबी जुबान में बोल रहे थे कि हुड्डा गुट बाजी मार गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें