फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में संदिग्ध वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश, कर्मचारी तैनात

भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में संदिग्ध वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा, यानी ऐसे लोग जिनका अस्पताल में कोई मरीज भी दाखिल नहीं है और न ही वह मरीज लेकर अस्पताल आए हैं। ऐसे वाहनों पर अस्पताल परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगाने के लिए स्वासथ्य विभाग ने कर्मचारी भी गेट पर तैनात कर दिए हैं। ये कर्मचारी नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ी नहीं होने देने के साथ-साथ ऐसे वाहनों पर भी निगरानी रखेंगे जो अनावश्यक रूप से यहां दिनभर पार्किंग में खड़े रहते हैं। दरअसल बाहरी लोगों द्वारा वाहनों की पार्किंग की वजह से एंबुलेंस की आवाजाही और मरीजों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है। दिन में ज्यादा भीड़ के दौरान वाहनों की अनावश्यक पार्किंग भी बढ़ रही है। बम निरोधक दस्ता हिसार की टीम ने सोमवार को अस्पताल परिसर में सुरक्षा प्रबंधों को जांचा था। जिसके बाद से ही अस्पताल प्रशासन ने मरीजों व अस्पताल की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें