महिला शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह विभिन्न छात्र संगठन मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सेक्टर-13 मोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं जाम लगा रहे छात्रों को सड़क से हटा दिया। लेकिन इसके बाद छात्रों ने जिला कारागार के समीप भिवानी-हांसी मार्ग को जाम कर दिया। भिवानी-हांसी मार्ग पर जाम लगने के बाद तोशाम बाईपास से वाहनों का रूट भी बदला गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में पंपलेट लेकर मनीषा को न्याय दो की मांग की। इस दौरान छात्राओं ने सड़क पर उतर बेटी की हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए भी जोरदार आवाज उठाई वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।