फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: सोंहासड़ा में चल रही खंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

माय भारत भिवानी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लोहारू क्षेत्र के गांव सोंहासड़ा गांव में चल रही खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उप प्रमुख सुनीता जांगड़ा ओर प्रतिनिधि संजय जांगड़ा ने शिरकत की। लोहारू खंड के तहत विभिन्न खेलों के जरिए ग्रामीण युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा को दिखाया। मेरा युवा भारत केंद्र ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने बताया कि वालीबाल में फरटिया विजेता व सोंहासड़ा उप विजेता, खो-खो में ढिगावा की टीम विजेता व फरटिया उपविजेता रहा। पुरुष 400 मीटर दौड़ में पंकज प्रथम व रविंद्र दूसरा स्थान पर रहे। महिला वर्ग 100 मीटर में प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट पुरुष में हर्षित ने पहला, मोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट महिला वर्ग में सरिता ने पहला व प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में दीपू पहला, दिनेश ने द्वितीय तथा महिला वर्ग में सिवानी ने पहला काजल ने दूसरा स्थान पाया। ऊंची कूद में निखिल ने पहला व कंवर सैन ने दूसरा तथा महिला वर्ग में प्रिया ने पहला व सुनीता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रवीण गोलागढ़ ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीमों एवं एथलेटिक्स खेल में प्रथम रहे खिलाड़ियों को सम्मानित कर जिला स्तर पर चयन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राहुल व अजय कोच ने निभाई। इस अवसर पर ब्लॉक कोर्डिनेटर प्रदीप सोंहासड़ा, कोच राहुल सोहांसडा, कोच कुलदीप फरटिया मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें