फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघानी में चाय की दुकान पर बैठे सतीश पर बेटे ने किया चाकू से हमला , गंभीर हालत में भिवानी रेफर, पुलिस जांच में जुटी

भिवानी। गांव सिंघानी में मंगलवार को चाय की दुकान पर बैठे सतीश पर बेटे अंकित ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल सतीश को तत्काल लोहारू के उप नागरिक अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए भिवानी जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने उप नागरिक अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना तथा बाद में घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि सतीश की पत्नी द्वारा पूर्व में सतीश के खिलाफ एक शिकायत दी गई थी, जिस पर पुलिस पहले से जांच कर रही थी। चाकूबाजी की इस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। घायल के बयान एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें