स्वतंत्रता दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी है। शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा वहीं जिले भर में की गई नाकाबंदी पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके आसपास के रूट को भी डायवर्ट किया गया है। शहर के सभी मुख्य चौराहों को तिरंगे से सजाया गया है। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सड़कों पर फैले कूड़े को भी ढककर बदहाली छिपाने का प्रयास किया गया। नगर परिषद अधिकारियों की तरफ से शहर में जहां-जहां कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें ढकवा दिया है। लेकिन पिछले आठ दिनों से पड़ा कूड़ा आसपास के वातावरण को भी प्रदूषित कर रहा है। संवाद