फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा अनुसूचित जाति मोर्चा: अजय खुंडिया

भिवानी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया बुधवार को भिवानी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया। कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए अजय खुंडिया ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अनुसूचित जाति समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना ही मोर्चे की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संगठन को केवल जिला स्तर तक सीमित न रखकर बूथ और पन्ना प्रमुख स्तर तक बेहद मजबूत किया जाएगा। अजय खुंडिया ने जानकारी दी कि पूरे हरियाणा में अनुसूचित जाति मोर्चा की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन जल्द ही किया जाएगा। इसमें समर्पित कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता धरातल पर उतरकर सरकार की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए चलाई जा रही विशेष योजनाओं और नीतियों प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने दोहराया कि भाजपा का मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास' है और कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से काम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें