फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल ने लगाया शहर में स्वच्छता को ग्रहण

लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मियों की हड़ताल से स्वच्छता को भी ग्रहण लगा। शहर के सार्वजनिक शौचालयों व गली मोहल्लों के नुक्कड़ पर कूड़े के ढेर लगे। जिसका उठान नहीं हुआ वहीं सार्वजनिक स्थलों के अलावा सरकारी कार्यालयों की सफाई भी पूरी तरह से ठप रही। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के साथ दमकल कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारी अपनी 17 सूत्रीय स्वीकृत मांगों को जल्द लागू किए जाने पर अड़े हैं, इसी के चलते तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया हुआ है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है वहीं शहर में सफाई व्यवस्था ठप होने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। डोर टू डोर कचरा उठान के लिए भी नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में घरों के अंदर भी कूड़ा का संग्रह बढ़ने लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें