अग्नीवीर सेना भर्ती में दो सगे भाईयों का फिजिकल पास होने पर सेना के अधिकारियों ने सम्मानित किया। गांव धारूहेड़ा निवासी दो भाईयों को सैन्य अधिकारियों ने फिजिकल में अव्वल रहने पर हौसला बढ़ाया। दोनों युवाओं से बातचीत के दौरान पता चला की दोनों भाई पिछले लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। इनके दादा हवलदार के पद पर सेवा दे चुके हैं। दोनों भाईयों के प्रदर्शन पर कर्नल के. संदीप व सूबेदार मेजर आर. धर्मराज ने सम्मानित किया।