रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में करीब 25 हजार बहनों ने शनिवार को जिले भर में धक्का-मुक्की भरा मुफ्त सफर तय किया। हालांकि रोडवेज प्रशासन की तरफ से बसों के संचालन को लेकर व्यवस्था कराई गई थी, लेकिन फिर भी बस स्टैंड पर महिलाओं को बसों का घंटों तक इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी लोकल रूटों पर महिलाओं को झेलनी पड़ी। हालांकि विद्यार्थियों को भी बसों में लटककर सफर तय करना पड़ा।