फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय परीक्षा का परिणाम घोषित, 71.90 फीसदी परीक्षार्थी पास

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जुलाई-2025 में करवाई गई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट एक दिवसीय परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। सीनियर सेकेंडरी एक दिवसीय परीक्षा में 71.90 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ मुनीश नागपाल ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 16300 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिसमें 10,072 छात्र एवं 6,228 छात्राएं शामिल हैं। यह परीक्षा प्रदेशभर के 65 केंद्रों पर चार जुलाई को करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में प्रविष्ट हुए 16,300 परीक्षार्थियों में से 11,719 उत्तीर्ण हुए तथा 4,422 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें