फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पूर्व सीएम हुड्डा पर बोला हमला, कही ये बात

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना कर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर ठेठ हरियाणवी में ज़ुबानी हमला बोला। किरण ने कहा की हुड्डा पर इतने केस हैं कि उसकी मूंड़ी खिंची हुई है। साथ ही कहा की हुड्डा कांग्रेस को हराने में लगा है। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी तोशाम हलके के कई गांवों के दौरे पर थी। किरण ने हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पहले भी हो सकता है, पर हुआ नहीं। क्योंकि ऊपर से नीचे सारे के सारे हुड्डा जैसे बैठे थे। इन सबके ऊपर केस हैं और केस होंगे तो मूंडी दबी रहेगी। किरण ने बेखौफ कहा कि इन्होंने (हुड्डा) जनता के पैसे लुटने में कोई कसर नहीं छोड़ीं। वहीं इसके बाद किरण ने अपने समर्थकों हरियाणा के विधानसभा चुनावों की याद दिलाई और कहा कि तुम्हें लगता था कांग्रेस की सरकार बनेगी, पर मुझे पता था नहीं बनेगी। उन्होंने ठेठ हरियाणवी में कहा कि इस बार भी नीचे (विपक्ष) बैठते तो काम खत्म था। तीसरी बार भी नीचे बैठते तो आज अपना हाल भी हुड्डा जैसा होता। किरण ने कहा कि आज हुड्डा ऐसे ही घूमता फिरता रहता है। किरण चौधरी का हरियाणा में हुड्डा पर हमला यहीं नहीं रूका। उन्होंने कहा कि हुड्डा नीचे ही नीचे हाथ मिलाए हुए है। ये खुद कांग्रेस को हराने में लगा है। साथ ही किरण ने कहावत के बहाने भी हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा कहावत कही की जब बाड़ ही खेत को खा री हो तो खेत मैं के रवैगा। इस दौरान किरण चौधरी ने अपने जन्मदिन पर हर कार्यकर्ता से पेड़ लगाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें