भिवानी शहर और कस्बा बवानीखेड़ा सहित अन्य कस्बाई इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। शहर में बारिश से कई जगह पानी का ठहराव हुआ वहीं कस्बा बवानीखेड़ा में देर रात से बारिश से जलभराव हो गया। नगर पालिका प्रशासन के पानी निकासी के दावे भी फेल हो गए। बारिश का आज दूसरा दिन है और निचले इलाकों में पानी भर गया है। नगर पालिका कार्यालय के पास भी 2 फुट के करीब पानी जमा खड़ा है। कस्बे के लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन के पानी निकासी के दावे फेल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बारिश में ही कस्बा जलमग्न हो जाता है।