भिवानी में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन शीत लहर सुबह से ही जारी रही। दोपहर बाद शहर में बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग की तरफ से पहले ही बारिश की संभावना जताई जा रही थी। दोपहर करीबन एक बजे से बारिश शुरू हुई और चार बजे तक जारी रही। दोपहर बाद शहर में रुक-रुककर लगभग पांच एमएम बारिश हुई। जिले में बवानीखेड़ा, बहल क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद शीतलहर और भी तेज हो गई। इस वजह से लोग दिनभर ठंड में ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 7.4 रहा।