फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में नैफेड की सरसों खरीद में शर्त का विरोध, आढ़तियों ने दिया मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना

नैफेड की सरसों खरीद में हैंडलिंग एजेंटों से 25 लाख रुपये सिक्योरिटी जमा कराने और एक करोड़ का चेक देने के मामले को लेकर चला आ रहा गतिरोध खत्म नहीं हुआ। शुक्रवार को दी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के बैनर तले आढ़तियों ने भिवानी में हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। आढ़तियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा उनका धरना जारी रहेगा। भिवानी जिले की 11 मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद का काम चल रहा है। लेकिन भिवानी, जूई और बहल मंडी में नैफेड द्वारा सरसों की सरकारी खरीद में सोसायटी की ओर से हैंडलिंग एजेंट बनाए जाने को लेकर 25 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा कराने और एक करोड़ का चेक देने की शर्त लगा रखी है। इसी के विरोध में हैंडलिंग एजेंटों ने सरसों की सरकारी खरीद का बहिष्कार किया हुआ है। शुक्रवार को आढतियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर ही ये शर्त हटाकर हैंडलिंग एजेंट बनाए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। दी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भूरु बंसल ने बताया कि सरकार तब तक आढतियों की मांगों का समाधान नहीं करती उनका धरना जारी रहेगा। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें