फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में छठ महापर्व पर मेले के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियां

तोशाम रोड पर जूई नहर के घाट पर छठ पर्व को लेकर सोमवार शाम को लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उपवास रखने वाले श्रद्धालु परिवार सहित संध्याकाल में विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। खासकर पूर्वांचल के लोगों में विशेष उत्साह बना है। पर्व को लेकर शहर के घंटाघर व सराय चौपटा बाजारों में चहल-पहल से रौनक बनी हुई है। श्रद्धालु छठ मइया की पूजा के लिए दिनभर पूजन सामग्री की खरीदारी में व्यस्त है। वहीं, छठ महापर्व को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें