फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में पुलिस की पाठशाला, उप पुलिस अधीक्षक तोशाम दलीप सिंह बोले- पढ़े लिखे लोग भी हो रहे साइबर ठगी का शिकार

नवीन दलाल Updated Fri, 28 Mar 2025 07:43 PM IST

वर्तमान समय में साइबर अपराध अरबों रुपयों तक पहुंच गया है। पढ़े लिखे लोग भी साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इससे बचाव करना जागरूकता से ही संभव है। यह बात तोशाम के उप पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह ने शुक्रवार को तोशाम के राजकीय महिला महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर छात्राओं को समाज में तेजी से फैल रहे नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए भी छात्राओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम के प्राचार्य डॉ मंजीत सिंह ने की। इस मौके पर छात्राओं को महिला विरुद्ध आपराध, ट्रिप मॉनिटरिंग, डिजिटल अरेस्ट, डॉयल 112 की मदद लेने और सोशल मीडिया से बढ़ रहे अपराधों के प्रति भी जागरूक और सजग रहने का आह्वान किया गया। उप पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार विश्व भर में प्रसिद्ध हैं, इनसे हमें हर हालत में जुड़े रहना है। हमारी संस्कृति और संस्कारों का पूरा विश्व उदाहरण देता है। इतनी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों से जुड़कर ही हम नशा से दूर रह सकते हैं। वहीं छात्राओं को हर तरह से जागरूक रहने का आह्वान करते हुए डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि आज हमें केवल अपने आसपास के माहौल, साइबर ठगी और महिला विरुद्ध अपराधों से ही नहीं बल्कि हर समय चौकन्ना और सावधान रहने की जरूरत है। महिलाएं घर परिवार की जिम्मेदारियों से जुड़ी हैं, उनका दायित्व ये भी बनता है कि अगर परिवार का कोई सदस्य नशा करता है तो उसे समझाएं और उस बुरी लत को उसे छुड़वाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें