फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षों से बदहाल सीवरेज व्यवस्था से परेशान हैं डाबर कॉलोनी निवासी

डाबर कॉलोनी बाईपास रोड पर पिछले करीब दो वर्षों से सीवरेज की समस्या बनी हुई है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण पूरे इलाके में गंदगी है, जिससे निवासियों का जीवन मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी शिव कुमार प्रजापति ने बताया कि इस समस्या की जड़ तब शुरू हुई जब संबंधित विभाग ने सीवरेज की खराब स्थिति को देखे बिना ही रेत डालकर ब्लॉक बिछा दिए। इस लापरवाही के कारण इलाके में हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। यहां पर हालत इतनी दयनीय है कि हमेशा छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे नागरिक चोटिल होते रहते हैं। प्रजापति ने बताया कि निवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से शिकायत की है। उन्होंने स्थानीय पार्षद, विधायक और संबंधित अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दी है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें