फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में गुलाबी ठंड में बढ़ रहे बुखार, खांसी-जुकाम के मरीज

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 03:21 PM IST

भिवानी में सुबह शाम व रात के समय बढ़ती ठंड से जिला नागरिक अस्पताल में बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या में हर दिन बढ़ती जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में हर दिन 200 से 250 मरीज बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम अस्पताल पहुंच रहे हैं। दरअसल, गुलाबी ठंड के कारण लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। इसके कारण सर्दी, गले में खरास व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने से सामान्य अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीज घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। सुबह शाम ठंड होने से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ रहा है। इसके चलते छोटे बच्चों, बुजुर्गों व किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे मरीज को सावधानी बरतने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें