फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामले को लेकर गांव ढाणी लक्ष्मण में पंचायत शुरू

गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी टीचर मनीषा मौत मामले में रविवार को गांव में पंचायत आयोजित की गई। जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। परिवार और अन्य लोगों की मांग है कि यह स्पष्ट किया जाए कि सीबीआई की जांच कहां तक पहुंची। वहीं, इतना समय होने के बाद भी सीबीआई द्वारा खुलासा नहीं किया जा रहा। वह जल्दी से जल्दी की जाए। इसके बाद 24 मई को गांव में पंचायत की जाएगी। जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या कदम उठाने हैं, क्योंकि करीब 2 महीने पहले भिवानी में गांव ढाणी लक्ष्मण से लेकर भिवानी तक पैदल यात्रा निकाली थी। उस समय 24 मई तक खुलासे की मांग की गई थी और अल्टीमेटम दिया गया था। जो अब पूरा होने जा रहा है। इसलिए अब 24 मई को गांव ढाणी लक्ष्मण में होने वाली पंचायत को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें