फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी मंडी में हुई एक हजार क्विंटल गेहूं की आवक, सरकारी खरीद ठप

भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में एक हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है लेकिन अभी तक गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हुई है। किसानों के गेहूं में नमी 18 से 20 फीसदी आ रही है। जिसको लेकर मंडी में पहुंचे किसान अपना गेहूं सूखाने में जुटे हैं। वहीं, सरसों की सरकारी खरीद का खाता भी अभी तक नहीं खुला है। जबकि किसान करीब 60 हजार क्विंटल सरसों प्राइवेट बोली पर बेच चुके हैं। वहीं, मंडी के आढ़तियों ने गेहूं की सरकारी खरीद में बॉयोमीट्रिक का विरोध किया है। जिसको लेकर गेहूं की सरकारी खरीद भी ठप रहने की संभावना है। मंडी के आढ़तियों का कहना है कि गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान किसानों की बॉयोमीट्रिक संभव नहीं हैं, क्योंकि वे आढ़ति के भरोसे ही फसल मंडी में छोड़कर जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें