फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: सीआईए ने निर्माणाधीन मकान से बिजली तार चोरी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 May 2026 05:10 PM IST

सीआईए प्रथम ने निर्माणाधीन मकान से बिजली की तार चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 13 हजार रुपये बरामद किए हैं। औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी में दादरी निवासी प्रदीप नने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कीर्ति नगर में उसका निर्माणाधीन मकान है, जहां कार्य चल रहा था। 16 मई को जब वह सुबह मकान पर पहुंचा तो देखा कि चोर मकान से बिजली की तारों के बंडल चोरी करके ले गया है। शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। 20 मई को मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही सुमेर सिंह ने आरोपी रोहन निवासी नीलकंठ जिला सीतामढ़ी बिहार हाल कीर्ति नगर को औद्योगिक क्षेत्र भिवानी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई बिजली की तार बेचकर प्राप्त किए गए 13 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी रोहन को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें