हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि अब हरियाणा पुलिस मनीषा मौत मामले की जांच नहीं करेगी। जल्द ही ये केस सीबीआई को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मनीषा मौत मामले में हरियाणा पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अब इस मामले में तथ्यों का खुलासा करना ठीक नहीं है, इसकी आगे की जांच सीबीआई द्वारा ही की जाएगी।