फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव मेरी शान: भिवानी के अंतिम छोर पर बसे गांव मुंढाल में सभी जातियों का मजबूत है आपसी भाईचारा

शहर से लगभग 27 किलोमीटर दूर दिल्ली सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर स्थित गांव मुंढाल की स्थापना करीब 600 साल पहले हुई थी। जिले के अंतिम छोर पर स्थित गांव में सभी जातियों का आपसी भाईचारा काफी मजबूत है। गांव के अधिकांश ग्रामीण कृषि पर निर्भर करते हैं। करीब 60 एकड़ भूमि के क्षेत्रफल में फैले इस गांव की ख्याति धर्म, संस्कृति और खेल की बदौलत देश-विदेश तक विख्यात है। गांव की मिट्टी से निकले स्वतंत्रता सेनानियों व शूरवीरों ने देश की सीमाओं पर पहरा देकर देश की रखा की है। वहीं, यहां के लोगों का आजादी की लड़ाई में पूरा योगदान है। गांव में स्थित गुगा पीर के मंदिर की गांव मुंढाल सहित आसपास के गांव के लोगों में काफी आस्था है। वहीं, गांव मुंढाल दो भागों में बंटा हुआ है। जिसे मुंढाल खुर्द व मुंढाल कला के नाम से जाना जाता है। जनगणना 2011 के अनुसार गांव की जनसंख्या लगभग 11 हजार 800 है। जिनमें से लगभग 6300 पुरुष व 5500 के आसपास महिलाएं है। दरअसल, लगभग 600 साल पहले बसे गांव मुंढाल में अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों व शूरवीरों ने जन्म लेकर मातृभूमि के लिए दुश्मनों से डटकर सामना किया है। गांव के अमर शहीद प्रदीप कुमार कारगिल की लड़ाई में शहीद हो गए थे। गांव के महाबीर बीएसएफ में व रामनिवास आईटीबीपी में शहीद हुए थे। इसके अलावा जयकर्ण व जगली स्वतंत्रता सेनानी रहे है। गांव की महान विभूतियों ने सेना ही नहीं बल्कि खेलों में भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। गांव के दीपचंद पहलवान प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान रहे है। स्व संदीप सिंह हरियाणा क्रिकेट टीम में रणजी खिलाड़ी रहे है। इसके अलावा खिलाड़ी पवन कुमार 2016 के राष्ट्रीय खेलों में मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल, रघुबीर भारतीय सेना में कब्बडी खिलाड़ी रहते हुए गोल्ड मेडल जीत चुके है। शिक्षित एवं जागरूक व्यक्तियों का गांव हैं मुंढाल गांव मुंढाल शिक्षित एवं जागरूक व्यक्तियों का गांव है। यहां के व्यक्तियों ने पढ़ लिखकर गांव का नाम रोशन करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी है। गांव के लेफ्टिनेंट हरनारायण भारतीय सेना में उच्च अधिकारी, गांव के हरलाल जेलर, दरिया सिंह मिल्ट्री में कप्तान, सेवा सिंह भारतीय नौ सेना में भूतपूर्व चीफ व धर्मपाल बिजली विभाग में पूर्व चीफ इंजीनियर के पद पर सेवा दे चुके है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें