फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दिग्विजय और दानसिंह पर किया सांसद किरण चौधरी ने कटाक्ष

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व चौ बंसीलाल की सरकार की सराहना कर राव दानसिंह व दिग्विजय पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने इशारों ही इशारों में राव दानसिंह को घोटालेबाज व दिग्गज चौटाला को गैर जिम्मेदार नेता बताया। किरण चौधरी शनिवार को अमृत भारत योजना के तहत भिवानी के रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण कार्य का जायजा लेने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया। रेलवे के उच्च अधिकारी भी उनके साथ रहे। साथ ही किरण चौधरी ने यात्रियों से भी मुलाकात कर समस्याएं जानी और भरोसा दिया कि लोकसभा सत्र में उनकी मांगें उठाई जाएंगी और पूरी करवाई जाएंगी। इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए किरण चौधरी ने हरियाणा कांग्रेस के संगठन को लेकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि इनकी डेडलाइन आती जाती रहेंगी। कांग्रेस जीरो थी और जीरो रहेगी। उन्होंने यहां तक कहा कि अब तो लोगों ने भी कांग्रेस से कोई उम्मीद रखनी छोड़ दी है। वहीं राव दान सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर हंसते हुए कटाक्ष किया। किरण ने कहा कि दानसिंह अध्यक्ष बने तो रही सही कसर भी पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें