फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने भिवानी की कपड़ा मील में कामगार महिलाओं की स्थिति का लिया जायजा

भिवानी। निजी क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने भिवानी स्थित कपड़ा मील जीबीटीएल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मील में कार्यरत महिला कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्य परिस्थितियों और समस्याओं की जानकारी ली। आयोग की उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान कई अहम पहलुओं की जांच की। महिलाओं से 8 घंटे से अधिक काम न लेने और समान वेतन व्यवस्था का जायजा लिया। मील में बदहाल व बदहाल शौचालय और क्रैच की सुविधा न मिलने पर उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को इन्हें तुरंत दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। महिलाओं के आत्मसम्मान और उत्पीड़न से सुरक्षा के लिए गठित आईसीसी के सदस्यों से बातचीत की गई। समिति में कानूनी सलाहकार और एनजीओ प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं ताकि महिलाएं बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें