फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पूर्व मंत्री जेपी दलाल बोले- बंगाल में ममता के आतंक की हुई हार

पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बंगाल में ममता की हार को उनके आतंक की हार बताकर आरोप लगाने की बजाय ममता को मंथन करने की सलाह दी। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने व राहुल के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। पांच राज्यों के चुनावों व उनमें बंगाल में पहली बार कमल खिलने पर देश में बड़ा राजनीति बदलाव आया है। इसके बाद पक्ष विपक्ष में सियासी बयानबाजी हो रही है। इसी बीच भिवानी पहुंचे हरियाणा के पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बंगाल की जीत के साथ ममता के आरोपों, ऑपरेशन सिंदूर का एक साल होने और महंगाई को लेकर राहुल के बयानों पर जेपी दलाल ने एक एक कर पलटवार किया। जेपी दलाल ने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता के आतंक की हार हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में आतंक खत्म कर सुशासन कायम करेगी। भाजपा अब पिछड़े बंगाल को विकसित बनाने का काम करेगी। वहीं ममता के आरोपों व इस्तीफा ना देने पर जेपी दलाल ने कहा कि ये ममता की छोटी सोच है, वो संविधान को माने और विचार करे की क्या नौबत आई कि वो खुद हार गई। ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर जेपी दलाल ने कहा कि पाक की आतंकी गतिविधियों को देखते हुए उसे सबक सिखाना जरूरी था। उन्होंने पाक से बदला लेने पर सेना के पराक्रम को सलाम किया और मोदी नेतृत्व को बधाई। जेपी दलाल ने कहा कि मोदी ने घर में घुसकर बदला लिया, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। वहीं राहुल गांधी द्वारा कामर्सियल गैस के दाम बढ़ाने को महंगाई का बंब बताने पर जेपी दलाल ने कहा कि ये वैश्विक संकट है, पूरी दुनिया के देशों में गैस महंगी हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के मुकाबले भारत में दाम नाममात्र बढ़े हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें